पीला मूत्र क्या दर्शाता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 09:15

शरीर में पानी की कमी- किसी व्यक्ति को पीला पेशाब तब आता है जब उसके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इस स्थिति में आपको अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

पेशाब पीला आने का कारण क्या है (Causes of Yellow Urine) :-

पेशाब पीला आने का क्या कारण है यह जानना जरूरी है क्योंकि इसे नजरअंदाज करने से कई परेशानियाँ हो सकती है। जैसे पेशाब लगातार पीला होना पेशाब के नली में पथरी हो जाने का संकेत हो सकता है। प्रारंभिक अवस्था में अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कमर के नीचे जब असहनीय पीड़ा होने लगती है, तब रोग का पता चलता है।

कम पानी पीने से मूत्रमार्ग में पथरी बनने लगती है। पथरी तीन चीजों से मिलकर बनती है कैल्शियम, फाॅस्फेट व मैग्नेशियम। मूत्रनली की पथरी शुरुआत में दवा से आसानी से निकल जाती है, लेकिन देरी होने पर इसके साइड इफ़ेक्ट होने लगते हैं। देरी होने पर ऑपरेशन ही करना पड़ता है। पथरी होने पर हमेशा डॉक्टर से सलाह लें। हाई प्रोटीन डाइट से पथरी की संभावनाएँ बहुत ज्यादा हो जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info